फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बाहर जाने का प्लान है, देखिए स्पेशल ऑफर

Tue, 27 Dec 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यात्रा
विज्ञापन
एक तरफ छुट्टियां और दूसरी तरफ नए साल की तैयारी और साथ में पहाड़ों पर बर्फबारी। ऐसे में अगर बाहर जाने का प्लान है तो टूर पैकेज देखिए।  कई लोगों ने इन हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए सैलानियों ने हिल्स क्वीन का रुख कर लिया है। शिमला में बर्फबारी के बाद 90 फीसदी से अधिक होटलों में बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी  मालिकों का कहना है कि शिमला के लिए पांच जनवरी के बाद ही बुकिंग करवाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। हिमाचल के ही दूसरे पर्यटक स्थल मनाली में भी यही हाल हैं। यही नहीं गोवा, मुंबई के टूर भी महंगे हो गए हैं। सैलानियों की एकदम संख्या बढ़ने के कारण टूर एंड ट्रैवल कंपनियां भी बुकिंग करने का कोई रिस्क नहीं ले रहीं कि कहीं पर्यटक को समस्या का सामना न करना पड़े। 30 दिसंबर तक की बुकिंग की जा रही है।

कैशलेस, चेक और कैश सभी स्वीकृत
सेक्टर-30 की टूर एवं ट्रैवल कंपनी के मालिक के एल बंसल ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी के मुताबिक पेमेंट करता है तो कोई मनाही नहीं। हम स्वाइप मशीन, पेटीएम, चेक से भी पेमेंट ले रहे हैं। फ्लाइट, टैक्सी सहित होटलों की बुकिंग का पैसा हम हर ऑप्शन से स्वीकार करते हैं। सभी चीजों का कस्टमर को बिल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला, गोवा और मुंबई के लिए हैं स्पेशल ऑफर्स

shimla
शिमला : 4 दिन का पैकेज, 40 हजार रुपये
टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के मालिक विनीत बंसल ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए शिमला का चार दिन का पैकेज 40 हजार रुपये पहुंच गया है। चार दिन के पैकेज में होटल, ब्रकेफास्ट डिनर दिया जाएगा। बर्फबारी के बाद होटलों की बुकिंग अधिक हुई है। मनाली का तीन का पैकेज भी 35 हजार रुपये का है।

गोवा : तीन दिन, 50 हजार रुपये
साई टूर एंड ट्रैवल की निशा का कहना है कि शिमला की बुकिंग के अलावा गोवा का टूर पैकेज भी महंगा हो गया है। तीन दिन का गोवा का पैकेज थ्री स्टार होटल में पचास हजार रुपये का हो गया है। गोवा में भी नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक अधिक पहुंच रहे हैं। इसीलिए यहां का टूर पैकेज महंगा हो गया है।

मुंबई : 3 दिन, 50 हजार रुपये
सेक्टर-30 टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि नए साल पर मुंबई का तीन का टूर पैकेज 50 हजार का हो गया है। 5 जनवरी के बाद यह टूर पैकेज 35 हजार का मिल रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें