फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#DiwaliSpecial: न करें मनमानी, पटाखे चलाते समय बरतें ये 10 सावधानी

Sun, 30 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पटाखे चलाते समय बरतें ये 10 सावधानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिवाली के दिन पटाखों से अक्‍सर उंगलियों या कपड़ों में आग लगने का खतरा बना रहता है वैसे तो पटाखों का आनंद लेते समय सावधानी बरतना आवश्‍यक है, लेकिन अगर कोई छोटी मोटी दुर्धटना हो जाये तो तुरंत जरूरी उपाय करने का ध्‍यान रखें। इसके लिए जरूरी है कि आप अपना फर्स्ट एड बॉक्स बिल्कुल तैयार रखें जिससे तुरंत उपचार हासिल हो सके। 
विज्ञापन


पटाखे चलाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल -
- पटाखे हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही खरीदें।
- पटाखे छुड़ाने से पहले उसके डिब्बें पर दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ व समझ लें।
- पटाखे के डिब्बे को कस कर बंद रखें और आग वली जगह से दूर रखें।
- पटाखे हमेशा तंग गलियों से हटकर खुले मैदान में चलाएं।
- पटाखे चलाते वक्त पानी व रेत पास ही रखें।
विज्ञापन

पटाखे चलाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

पटाखे चलाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : File Photo
पटाखे चलाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल -

- फुलझड़ी व बड़ी मोमबत्ती से ही पटाखों को आग लगाएं। ताकि पटाखे व आपके शरीर में दूरी बनी रहे।
- जल चुकेपटाखों को पानी की बाल्टी में डाल दें।
- पटाखे चलाने के वक्त ढीले-ढाले कपड़े न पहने और हमेशा सूती कपड़े ही पहने।
- अगर आप कहीं पटाखे से जल जाएं तो तुरंत पानी से अच्छी तरह जले हुए अंग को धोएं।
- पटाखे चलाते वक्त आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं।
- सबसे जरूरी बात बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे ना चलाने दें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें