फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 566 पॉजिटिव मिले, पांच जिलों में आठ मरीजों की मौत

Wed, 24 Feb 2021 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को दो माह में अब तक के सबसे अधिक संक्रमण के 566 नए मामले सामने आए हैं। सूबे में संक्रमण के 179819 केस आ चुके हैं। पांच जिलों में संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पंजाब में 4902624 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिनमें 179819 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। 

विज्ञापन


170435 लोगों की अस्पतालों से छुट्टी हो चुकी है। सूबे में अभी 3598 एक्टिव केस हैं। 82 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। बुधवार को अमृतसर में दो, फिरोजपुर में एक, होशियारपुर में दो, जालंधर में एक और कपूरथला में दो मरीजों की मौत हो गई।

पटियाला में आठ शिक्षक और तीन विद्यार्थी संक्रमित 
पटियाला में बुधवार को विभिन्न स्कूलों के आठ अध्यापक और तीन विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक त्रिपड़ी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन और नौगावां के सरकारी स्कूल के तीन अध्यापक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह सरकारी स्कूल अलूना का एक अध्यापक, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घग्गा का एक अध्यापक, सरकारी स्कूल एनटीसी राजपुरा का एक विद्यार्थी और एसडी कुमार सभा स्कूल के दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदर कौर ने आदेश जारी कर स्कूल को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में एक या दो केस आए हैं, उन्हें बंद नहीं किया गया है। स्कूलों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


नंगल में दो छात्र समेत तीन कोरोना संक्रमित 
नंगल में तीन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं । इन तीन में से दो मामले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (लड़कों) के हैं। यहां आठवीं और दसवीं के दो छात्र पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अड्डा मार्केट में रहने वाली एक लड़की भी संक्रमित मिली है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इन सभी को घर में आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें