मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 2099 कोरोना संक्रमण के नए केस आए हैं, जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई। करनाल, अंबाला में दो-दो और कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर और सोनीपत में एक -एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, गुरुग्राम में सबसे अधिक 604, फरीदाबाद में 237, पंचकूला 169, अंबाला 106, करनाल 137, सोनीपत 75, पानीपत 86, कुरुक्षेत्र 101, यमुनानगर 135, हिसार 95, जींद 98, झज्जर 56 व सिरसा में 47 नए केस मिले हैं।
नूंह जिले में एक भी नया केस नहीं मिला है, शेष जिलों में 50 से नीचे मामले मिले हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 4.72 और रिकवरी दर घटकर 94.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मंगलवार को रिकॉर्ड 32449 लोगों के सैंपल लिए गए और 1115 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुटटी दी गई।
- संस्थान ऑक्सीजन वेंटिलेटर कुल
- पीजीआई रोहतक 14 4 18
- करनाल मेडिकल कॉलेज 28 5 33
- अग्रोहा मेडिकल कॉलेज 7 2 9
- एमएम मुलाना कॉलेज 7 8 15
- सिविल अस्पताल पंचकूला 54 0 54
- एलकेमिस्ट सेक्टर 21 पंचकूला 13 0 0
- एलकेमिस्ट सेक्टर 26 पंचकूला 3 3 6
- पारस अस्पताल पंचकूला 7 3 10
- ईएसआईसी फरीदाबाद 4 0 4
- मेट्रो फरीदाबाद 11 2 13
20 लाख के पार पहुंचा टीकाकरण
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने इस सप्ताह के दूसरे ‘मेगा टीकाकरण दिवस’ पर मंगलवार को प्रदेश में 84,950 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। अब प्रदेश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20,97,282 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 1,90,289 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली खुराक और 1,15,038 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
इसी प्रकार 1,20,543 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 43,916 को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45 वर्ष से ऊपर 79,027 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 3,277 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा, आज तक 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को 16.23 लाख टीके भी लगाए गए हैं।