फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ने से हरियाणा सतर्क, 24 घंटे में 93 पॉजिटिव मिले, एक भी मौत नहीं

Fri, 19 Feb 2021 11:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र समेत अन्य प्रदेशों में अचानक से बढ़े कोरोना के मामलों और दोबारा से लॉकडाउन लगाने के चलते हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने प्रदेश के विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही प्रदेशवासियों से भी अपील है कि वे लापरवाही न बरतें। जनता को मास्क लगाने और टीका लगवाने का भी आह्वान किया है। 

विज्ञापन


इस समय हरियाणा में कोरोना के रोजाना औसतन 100 से नीचे केस आ रहे हैं। इससे स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में मानी जा रही है। मृत्यु दर भी 1.13 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर 4.90 प्रतिशत है। जिस प्रकार से महाराष्ट्र में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उसे हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है और  तैयारियों में जुट गया है। 

आशंका जाहिर की जा रही है कि अन्य प्रदेशों की तरह अगर लोगों की लापरवाही यूं ही जारी रही तो आने वाले दिनों में यहां भी कोरोना केसों की संख्या बढ़ सकती है। दूसरा विदेश में एक के बाद एक कोरोना के नए स्ट्रेन मिल रहे हैं, इससे भी खतरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


जारी रखें सावधानी : डॉ. कांबोज
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोज ने जनता से अपील की है कि प्रदेश में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरे प्रदेश में जिस तरह कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, यहां भी संकट टला नहीं है।

शुक्रवार को कोरोना से कोई मौत नहीं, 93 नए केस
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, 93 नए केस आए हैं। 94 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। गुरुग्राम में 22, पंचकूला में 15 और करनाल में 12 केस आए हैं। सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी में एक भी मामला नहीं मिला है। शेष जिलों में 10 से नीचे केस मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें