फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घातक हुआ कोरोना : चंडीगढ़ में चार की मौत, 248 पॉजिटिव, मनीमाजरा में सर्वाधिक 26 संक्रमित मिले

Fri, 26 Mar 2021 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 248 नए संक्रमित मिले हैं। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं, गुरुवार को तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है। सेक्टर-46 निवासी 55 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ उच्च रक्तचाप और मधुमेह से ग्रस्त थी। 

विज्ञापन


धनास निवासी 55 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के मरीज थे। सेक्टर-23 निवासी 88 साल के वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। सेक्टर 44 निवासी 70 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह और सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

उधर, एकांतवास में रखे गए 138 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मिले 248 लोगों में 134 पुरुष और 114 महिलाएं शामिल हैं। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 2392 पहुंच गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने 1944 संदिग्ध मरीजों की जांच की, जिनमें से 279 की रिपोर्ट आनी बाकी है। मृतकों की संख्या बढ़कर 372 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीमाजरा बनता जा रहा हॉटस्पॉट

शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा 26 संक्रमित अकेले मनीमाजरा से मिले हैं। धीरे-धीरे मनीमाजरा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर 40 से 11, सेक्टर 49 से 13, सेक्टर 51 से 9, दड़वा और डड्डूमाजरा से 6-6, सेक्टर 20 से 7 संक्रमित मिले हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला संक्रमित मिले
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला कोरोना संक्रमित मिले हैं। चावला ने 16 मार्च को पत्नी के साथ कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह अपने सेक्टर-23 स्थित आवास पर एकातंवास में हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरमेल केसरी ने बताया कि तीन दिन से बुखार रहने पर चावला ने एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। इससे पहले कांग्रेस के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पॉजिटिव मिले थे। 

होम आइसोलेशन से बचें
गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह घर के मोह को त्याग कर तत्काल अस्पताल में भर्ती हो जाएं। ऑक्सीजन की कमी होने पर चंद मिनटों में इलाज न मिलने पर जान जोखिम में पड़ सकती है। खतरा टल जाने के बाद होम आइसोलेशन में जा सकते हैं। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक।

54 केंद्रों पर 1678 को लगा कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के 54 केंद्रों पर 1678 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसमें 168 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली खुराक व 163 ने दूसरी खुराक लगवाई, वही अग्रिम पंक्ति के 221 कर्मचारियों ने पहली व 242 ने दूसरी खुराक ली। इस दौरान 45 से 60 साल के बीच के 137 गंभीर मरीजों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया, वही 60 साल से ज्यादा उम्र के 757 लाभार्थियों को कोरोना टीके की पहली खुराक लगाई गई। अब तक 72792 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 

आज यहां रहेगी मोबाइल टीम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम शनिवार को बस स्टैंड सेक्टर- 17, सेक्टर- 20 के कंटेनमेंट जोन व सेक्टर- 43 की अपनी मंडी, सेक्टर 49 की अपनी मंडी व कंटेनमेंट जोन, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और जीएमएसएसएस करसन और जीएमएसएच करसन में रहेगी। टीम सुबह 9:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक जांच के लिए नमूना लेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें