फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज मुकाबला, दहाड़ेगा गब्बर का बल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी शुक्रवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम आमने सामने होंगे। इस मुकाबले से एक दिन पहले वीरवार को दोनों टीमों के लिए स्टेडियम में अभ्यास सत्र जमकर अभ्यास किया। खास बात यह है कि इस मैच में पंजाब किंग्स को संजीवनी मिलने वाली है। इंजरी के कारण पिछले मैच में मैदान नहीं उतरे शिखर धवन इस मैच में खेल सकते हैं। वीरवार को नेट्स पर उन्होंने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के बाद एक प्रेस वार्ता में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने भी बताया कि शिखर धवन फिट हैं। वह शुक्रवार को होने वाले मैच में खेल सकेंगे। उन्होंने कहा कि नेट्स पर अभ्यास के दौरान वह वह बेहतर लय में नजर आ रहे थे। सबसे पहले पंजाब किंग्स की टीम शाम पांच बजे के करीब स्टेडियम पंहुची। खिलाड़ियों ने सबसे पहले मैदान पर रनिंग कर अपनेआप को वार्म अप किया और फिर कैच पकड़ने का अभ्यास किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने नेट्स की तरफ रुख किया। यहां पर शिखर धवन ने बल्लेबाजी में जमकर हाथ आजमाए। वहीं शाहरुख खान, सैम कुरन और प्रभसिमरन ने भी लंबे शॉट्स मारने का अभ्यास करते हुए नजर आए। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप के साथ नेथन एलिस ने जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


शाम छह बजे सुपर जायंट्स ने शुरू किया अभ्यास
कप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में शाम 6 बजे के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभ्यास करने पहुंची। दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिश ने नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं राहुल स्पिनर और तेज गेंदबाजी पर बल्ले से अभ्यास कर रहे थे। नेट्स अभ्यास में स्थानीय खिलाड़ियों ने भी बल्लेबाजों को गेंदबाजी में अभ्यास करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें