फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र शुरू, मां की महाआरती

Thu, 25 Sep 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र का शुभारंभ वीरवार से हो रहा है। शहर के मंदिरों में भव्य तैयारी होगी। कालीबाड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाआरती की जाएगी। सेक्टर-30 स्थित श्रीमहाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मौदगिल ने बताया कि हर रोज भव्य आरती होगी। सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में हर रोज संकीर्तन किया जाएगा। गांव दड़वा में भी विशाल भगवती जागरण का आयोजन होगा।

सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में जागरण होगा और इसी तरह सेक्टर-29 के बल शिव मंदिर में पंडित ईश्वर शास्त्री प्रवचन करेंगे। मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि वीरवार को मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें