फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए जोर लगा रहे कैप्टन'

Tue, 15 Apr 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पास सभी फाइलें जाती थी, इसका पूर्व उच्चाधिकारियों द्वारा अपनी किताबों में खुलासा किए जाने के बाद सवालों में घिरी कांग्रेस पार्टी पर मंगलवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी कड़ा कटाक्ष किया है।
विज्ञापन


यहां के गांव खानपुर में शिअद भाजपा के प्रत्याशी कुलवंत सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि एक के बाद एक सामने आ रही इन किताबों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और गुप्त रहने वाली फाइलों को अपने पार्टी दफ्तर में लाकर गंभीर अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में भारी अंर्तकलह है, प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा अमृतसर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराना चाहते हैं जबकि कैप्टन अमरिंदर संगरूर सीट से विजयइंद्र सिंगला को हरवाने के लिए एडी चोटी का जोर  लगा रहे हैं जिससे साफ है कि कांग्रेस की कलह ही उन्हें इन चुनावों में ले डूबेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगरूर सीट से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचने वाले सुखदेव सिंह ढींढसा को मंत्री पद दिया जाएगा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुखदेव सिंह लिबड़ा, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, जसवीर सिंह दिओल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें