लेपर्ड आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करता मगर खुद को खतरे में महसूस करे तो अचानक आक्रामक हो जाता है।अगर तेंदुआ हमले के अंदाज में आपकी ओर बढ़े तो कभी मुड़ कर भागें नहीं। आप उससे तेज नहीं भाग सकते। वहीं खड़े होकर जोर से चिल्लाएं, ताली बजाएं और अपने हाथ फैलाकर खुद को उससे बड़ा दिखाने की कोशिश करें।तेंदुआ दिखे तो कभी उसकी ओर न बढ़ें और न ही उससे छेड़खानी करें। वह इसे अपने लिए खतरा समझेगा और आप पर हमला कर देगा।तेंदुए की आंखों में आंखें डालकर कभी न देखें। इसे वह अपने लिए चुनौती समझकर आप पर हमला कर सकता है।अगर तेंदुए से सामना हो जाए तो दबे पांव पीछे की ओर हटें, इससे बचने का मौका मिलेगा।
खेत में छिपे तेंदुए ने 4 पर किया हमला
गौरतलब है कि पंचकूला के रायपुरानी इलाके के गांव बडौना खुद में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे सरसों के खेत छुपे तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में खेत मालिक संजय और पप्पी तथा उनके दो मजदूर दीपक और सोनू शामिल हैं।
हालांकि आसपास तेंदुआ होने की सूचना गांव वालों को सुबह ही मिल गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस से सूचना मिलने के बाद भी वाइल्ड लाइफ की टीम दो घंटे देर से गांव पहुंची।
उनके पास तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण तक नहीं थे। अगर वे पूरी तैयारी के साथ आते तो तेंदुए को पहले ही पकड़ा जा सकता था।