फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में 17 जुलाई से बदलेगा सरकारी दफ्तरों का समय, सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा काम

Fri, 14 Jul 2023 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

17 जुलाई से सभी सरकारी दफ्तर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। पंजाब सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले गर्मी और बिजली की कमी को ध्यान में रखकर दफ्तरों का समय सुबह 7:30 से 2:00 तक कर दिया गया था।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने प्रदेश और चंडीगढ़ स्थित अपने सभी सरकारी दफ्तरों का समय 17 जुलाई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा समय परिवर्तन के निर्देशों पर शुक्रवार को मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


राज्य में धान के बिजाई सीजन के दौरान बिजली की किल्लत न आने देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 2 मई से 15 जुलाई तक राज्य से सभी सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया था। इससे मुलाजिमों की ड्यूटी का समय घटकर साढ़े छह घंटे रह गया था, हालांकि सरकार ने इस ड्यूटी अवधि में कोई भी ब्रेकफास्ट या लंच ब्रेक की व्यवस्था नहीं की थी। अब 9 से 5 बजे की पुरानी व्यवस्था बहाल होने पर पहले की तरह ही ड्यूटी में आधे घंटे का लंच ब्रेक लागू होगा।

मुख्यमंत्री मान द्वारा दफ्तरों के समय में किया गया बदलाव, पहले-पहल तो मुलाजिमों को रास नहीं आया। इनमें महिला कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं जो सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने और घर के काम निपटाने के बाद 9 बजे दफ्तर पहुंचती थीं। इसी तरह दूरदराज से बसों व अन्य साधनों से दफ्तर पहुंचने वाले मुलाजिमों को भी कठिनाई हुई। लेकिन कुछ ही दिन में मुलाजिमों ने नए समय में खुद को ढाल लिया था। 
विज्ञापन


इस संबंध में कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने बीते दिनों एक बयान में कहा था कि पंजाब में जब से दफ्तरों का समय बदला गया है तब से आम लोगों के साथ-साथ कर्मचारी भी खुश हैं। कार्यालय समय में यह बदलाव एक वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल निर्णय है जिससे दिन की रोशनी का अधिकतम उपयोग करने से बिजली की खपत में भी बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें