फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब तक 577.46 लाख क्विंटल धान की हो चुकी है खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 40.84 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया
विज्ञापन

धान की रिकॉर्ड खरीद की ओर बढ़ रहा हरियाणा, बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बढ़ सकती है खरीद
चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में खरीफ विपणन सीजन 2023 के दौरान धान व बाजरे की खरीद सुचारू रूप से जारी हो गई है। अब तक 577.46 लाख क्विंटल बासमती और गैर बासमती किस्म की धान की खरीद की गई है। वहीं, 24 अक्तूबर तक 40.84 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल इस अवधि तक 560.80 लाख क्विंटल धान खरीदी गई थी। इस आंकड़े से साफ है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 17 लाख क्विंटल धान ज्यादा खरीदी गई है।

43.46 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग शेष

2022-23 में कुल 945.68 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था। हालांकि हरियाणा अभी इस लक्ष्य से 368.22 लाख क्विंटल पीछे है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इस लक्ष्य को पार पाते हुए हरियाणा में धान की रिकार्ड खरीद होगी। मंडियों से 516.85 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग हो चुकी है, जबकि 43.46 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख में से 36 लाख क्विंटल बाजरे का हो चुका उठान
प्रदेश की मंडियों में बाजरा खरीद भी सुगमता से चल रही है। अब तक 40.84 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है, इसमें से 36.34 लाख क्विंटल बाजरे की लिफ्टिंग की जा चुकी है। केवल 3.69 लाख क्विंटल बाजरे को लिफ्ट किया जाना बाकी है। 2022-23 में मंडियों में 19.94 लाख क्विंटल बाजरे की आवक हुई थी, जबकि इस साल अब तक 40.84 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है जो कि पिछले वर्ष से दोगुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें