फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएलटीए में टेनिस मुकाबलों का रोमांच, अयान और तनमय ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में चल रही आएटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए। अंडर-16 और अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-16 लड़कों के वर्ग में अयान चंदेल ने सम्राट दास रॉय को 6-4, 6-2 से हराया। तनमय सिंगला ने वृषिन अवस्थी को 6-1, 6-4 से मात दी। आयुष भारद्वाज ने एम. गिल को 6-2, 6-2 से और त्रिशिर धवन ने जपनीत चराया को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। चर्चित ने याजत वैद को 6-1, 6-3 से हराया, जबकि अथर्व दत्ता ने गिरिक पाहुजा को 7-6 (2), 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में यर्थात ने रौनक मलिक को 6-2, 6-4 से हराया। पार्थ बरवाल ने अर्नव सिंह को 6-0, 6-0 से मात दी। कबीर गौतम ने वी. खंडेलवाल को 7-5, 6-3 से और शौर्य बिष्ट ने शौर्य शर्मा को 6-4, 6-1 से हराया।
लड़कियों के वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-16 लड़कियों में एकम शेरगिल ने नव्या गुप्ता को 6-2, 7-5 से हराया। जियाना शर्मा ने इस्वरत परदल को 6-1, 6-0 से मात दी। अंडर-12 लड़कों के वर्ग में प्रथम सांगवान, अविताज माही और हरंजन लांबा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं, अंडर-12 लड़कियों में काव्या बेहल, नंदिका खैतान और मायरा कुमारी ने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें