फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर तीन युवकों ने ऑटो चालक से लूटे 3600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नयागांव से सेक्टर-38 जाने के लिए ऑटो में बैठे तीन युवकों ने चालक से 3600 रुपये लूट लिए। चालक के शोर मचाने पर वह अंधेरे में गायब हो गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि वह बुड़ैल में मामा के घर रहता है और ऑटो चलाता है। वीरवार रात करीब सवा 8 बजे नयागांव स्थित गुरुद्वारे के पास तीन युवकों ने रोका और चंडीगढ़ के सेक्टर-38 जाने के लिए ऑटो में बैठ गए। पहले वे उसे इधर उधर घुमाते रहे। इसके बाद एक अंधेरे वाली जगह पर रुकने को कहा। जैसे ही रुका तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया और जबरन उसकी जेब व ऑटो के केबिन से 3600 रुपये लूट लिए। इसके बाद वह फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें