फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: पंजाब में ब्यास नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूबे, तलाश जारी

Tue, 31 Mar 2020 09:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (कपूरथला)
विज्ञापन
ब्यास नदी में डूबने वाले तीनों युवक
विज्ञापन

दरिया ब्यास में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूब गए। थाना ढिलवां की पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है। अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार को युवक घर से दरिया ब्यास के किनारे आए थे। उसके बाद घर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


थाना ढिलवां के प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद सुखविंदर सिंह (32) और जैक्सन (25) निवासी गांव रायपुर अराईयां और सतनाम सिंह (33) निवासी भक्कूवाल दरिया ब्यास में मछलियां पकड़ने के लिए बाइक पर आए थे। 

मछलियां पकड़ते समय तीनों दरिया ब्यास में डूब गए। इसका पता पुलिस को सोमवार की सुबह दस बजे लगा जब युवकों के परिजन उनके पास आए। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ दरिया ब्यास किनारे जाकर देखा तो वहां पर एक मोटरसाइकिल, युवकों के कपड़े और मछलियां पकड़ने वाला जाल, कांटा पड़े हुए थे। युवकों का आसपास कोई अता-पता नहीं था। इस पर उन्होंने जालंधर से तुरंत गोताखोरों की टीम बुलाकर युवकों की तलाश शुरू की। अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें