फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 3 साल के बच्चे ने कैसे बचाई पिता की जान?

Sat, 01 Aug 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर शहर में एक तीन साल के बच्चे ने फांसी का फंदा लगाकर मरने जा रहे पिता की जान बचा ली। बच्चे ने खिड़की से जाकर फंदा लगा रहे पिता की जान बचाने में मां का सहयोग किया। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


गणेश नगर में  रहने वाले अभिषेक का पत्नी रीना के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद अभिषेक गुस्से में कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। पत्नी ने जब खिड़की से देखा कि उसके पति ने फंदा लगा लिया है और दरवाजा अंदर से लॉक है। तत्काल उसने अपने तीन साल के बेटे को खिड़की से कमरे में धकेल दिया।

बच्चे ने कमरे की जाकर कुंडी खोल दी। पत्नी ने अंदर जाकर पति को पांव से पकड़कर ऊपर उठा दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियो ने अभिषेक को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में रीना ने बताया कि मामूली सी बात पर शनिवार को कहासुनी हुई थी। इस उसके पति ने गुस्सा कर लिया और खुदकुशी की कोशिश की। घर में फुटबाल की सिलाई करने वाले अभिषेक ने काफी समय बाद होश में आने के बाद कहा कि उसकी पत्नी रीना की जुबान बेलगाम है, जिससे वह काफी परेशान रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें