फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद की गई थी मासूम बच्ची की हत्या, नहीं मिले बच्ची के कटे हुए अंग

Sat, 12 Oct 2019 10:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पिछले सप्ताह ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए पहुंचे परिवार की तीन साल की मासूम बच्ची के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। बच्ची का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने के लिए शव पीजीआई रोहतक भेजा गया था, वहीं से रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट के तहत धाराएं जोड़ दी हैं।  इस रिपोर्ट के बाद पुलिस गंभीर हो गई और शनिवार को पूरे दिन 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों  ने डीएसपी की अगुवाई में ईंट भट्ठे के चारों तरफ सर्च अभियान चलाया, लेकिन उन्हें शाम तक बच्ची के कटी हुई टांग और हाथ नहीं मिले। 

सात अक्तूबर को गांव तितरम के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए यूपी के बदायूं से एक बहनोई - साले का परिवार पहुंचा था। वे रात को ही वहां रुके थे कि दशहरे के अगले ही दिन दोपहर बारह बजे के बाद उनकी तीन साल की बच्ची लापता हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने मासूम बच्ची को काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहले इस मामले में अपहरण के आरोप का केस दर्ज किया था। लेकिन सनसनी उस समय फैल गई थी, जब शुक्रवार को भट्ठे पर ही ईंंट बनाने के लिए डाली गई। मिट्टी के ढेर पर बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। बच्ची के दोनों पांव व दोनों हाथ कटे हुए मिले। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पीजीआई रेफर किया था। जहां शनिवार को पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ यौन शोषण व हत्या की पुष्टि की गई है।

एसपी विरेंद्र विज ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस सर्च अभियान चलाए हुए है। शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

डीएसपी कुलवंत की अगुवाई में सीआईए की दोनों टीमें,  फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट, महिला थाना की टीम भट्ठे पर मौजूद रही। जहां भट्ठे के चारों ओर पुलिस ने धान व बाजरे के खेत में दिन भर सर्च अभियान चलाया। करीब एक किलोमीटर की परिधि में पुलिस ने बारीकी से जांच की। लेकिन देर सांय तक इस संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें