गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले सरवन सिंह ने बताया कि उनका तीन वर्षीय पोता फतेह सिंह मंगलवार को गांव में दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। इस चॉकलेट को खाने के कुछ समय बाद बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। वे तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए। बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
फतेहगढ़ साहिब में चॉकलेट खाने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने भी बच्चे की मौत की वजह चॉकलेट ही बताया है। खेड़ी नौध सिंह पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया है ताकि असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले सरवन सिंह ने बताया कि उनका तीन वर्षीय पोता फतेह सिंह मंगलवार को गांव में दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। इस चॉकलेट को खाने के कुछ समय बाद बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। वे तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया। फतेहगढ़ साहिब में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दियाा। फतेह सिंह के पिता मलयेशिया गए हुए हैं। एएसआई रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दादा के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।