स्कूल के पास ही राहगीर से मोबाइल फोन और नगदी लूटने वाले 9वीं और 10वीं क्लास के चार छात्रों को क्राइम ब्रांच ने धनास के पुल के पास दबोच लिया।
चारों छात्रों ने सेक्टर-53 के एक स्कूल के पास छुट्टी होने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच ने राहगीर से छीना गया मोबाइल फोन और सिम भी छात्रों से बरामद कर लिया है।
पकड़े गए बच्चे सेक्टर 53 के ही एक स्कूल में पढ़ते हैं। क्राइम ब्रांच ने चारों छात्रों को किशोर न्यायालय कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।
क्राइम ब्रांच के इंचार्ज रणजोत सिंह को सूचना मिली थी कि सेक्टर 53 के एक स्कूल के पास डडडूमाजरा निवासी बसंत से मोबाइल फोन और नगदी छीनने वाले छात्र धनास की तरफ जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने नाका लगाकर बच्चों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन ओर सिम बरामद किया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने छात्रों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर लिया है।