फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बनाया मीट, तीन लोगों ने खाया, सुबह कमरे में मिले मृत, सभी बिहार के रहने वाले

Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के तीन भाईयों की पंजाब के तरनतारन जिले के गांव अलगो कोठी में जहरीला खाना खाने से मौत हो गई। तीनों बुधवार रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोए थे। मृतक बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले थे और यहां गांव में किराये के मकान पर रह रहे थे। मृतकों में एक नाबालिग था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के गांव मानपुर सकरी के सवपंस (25), राहुल (32) और कोमल कुमार (13) तरनतारन के गांव अलगो कोठी में किराये के मकान में रहते थे। इनके भाई साहिल ने पुलिस को बताया कि तीनों ने रात को खाने में मीट बनाया था। 

यह भी पढ़ें- पंजाब के अमृतसर में मिले युवक और युवती के शव, धड़ से अलग दोनों के सिर, स्कूटी भी बरामद
विज्ञापन


शायद उसमें कोई जहरीला जीव गिर गया होगा। रात को तीनों भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। सुबह वे तीनों काफी देर तक नहीं उठे तो पड़ोस के लोगों ने उनको जगाने की कोशिश की। वे नहीं जागे तो उन्हें फोन किया गया। जांच में पता चला कि सवपंस और कोमल की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


राहुल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीनों यहां दो साल से पीओपी का काम करते थे। डीएसपी सुलखन सिंह मान ने बताया कि तीनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के गांव मानपुर सकरी के रहने वाले थे। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें