फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक्सयूवी की टक्कर से ऑल्टो सवार बच्चे और ताई की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Tue, 20 Jun 2023 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा गांव परिवार को हौसला देने का प्रयास कर रहा है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव के लोग आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे 152 पर गांव ठोल बस अड्डे के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी की टक्कर लगने से ऑल्टो कार सवार एक 10 साल के बच्चे और उसकी ताई की मौत हो गई। अक्षित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही ऑल्टो सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। इस हादसे में जीवन शर्मा (48) की भी मौत हो गई, जबकि उसका देवर पवन कुमार और देवरानी नीरू शर्मा भी जख्मी हैं। दोनों को आदेश अस्पताल (शाहाबाद) में भर्ती कराया गया है। वहीं नेशनल हाईवे-44 पर उमरी-इंद्री चौक के पास कैंटर की टक्कर लगने से साइकिल सवार हलवाई सिंगराम (60) निवासी डेरु माजरा की मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में पवन कुमार निवासी बसंतपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी नीरू शर्मा, बेटे अक्षित, भाभी जीवन शर्मा के साथ अपने गांव से कार में सवार होकर मटहेड़ी जा रहा था। ठोल बस स्टैंड पर एनएच 152 को क्रॉस करने लगा तो इस्माईलाबाद की ओर से आए एक्सयूवी चालक ने सीधी टक्कर उसकी कार में मार दी, जिससे उसकी कार पलट गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उनको कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। मगर बीच रास्ते में उसकी भाभी जीवन शर्मा व बेटे अक्षित ने दम तोड़ दिया। उसे व उसकी पत्नी को गंभीर चोट आई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

दो मौत से गांव में मातम
परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा गांव परिवार को हौसला देने का प्रयास कर रहा है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव के लोग आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

साइकिल सवार हलवाई को कैंटर ने मारी टक्कर
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में राजेंद्र कुमार ने कहा कि उसके पिता सिंगराम हुडा मार्केट में हलवाई की दुकान चला रहे थे। सोमवार शाम करीब पौने सात बजे वह घर जाने के लिए किसी साधन की तलाश में उमरी-इंद्री मेन रोड पर खड़ा था। उसके पिता सिंगराम अपनी साइकिल पर घर से उमरी में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा में आ रहे कैंटर चालक ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही उसके पिता साइकिल समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। उसने तुरंत अपने पिता को संभाला और एंबुलेंस से जख्मी अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुटी
थानाध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी एक्सयूवी चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें