फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: चंडीगढ़-कुरुक्षेत्र में 3 लोगों की जान गई, सांसद की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Wed, 23 Jan 2019 11:00 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। चंडीगढ़ में एक और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि हुई है। भिवानी के सांसद धर्मबीर की पत्नी मंजू देवी (53) को स्वाइन फ्लू की होने पर गुरुग्राम में भर्ती करवाया गया है। बहादुरगढ़ जिले में दो और फतेहाबाद में भी एक व्यक्ति स्वाइन फ्लू से ग्रसित मिला है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की लक्की कॉलोनी निवासी हरमीत सिंह (29) की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। भाई शेर सिंह के मुताबिक, हरमीत को 5 जनवरी को भर्ती करवाया गया था, पीजीआई ने स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि की है। शहर की सुभाष मंडी की एक बुजुर्ग महिला किरण को स्वाइन फ्लू होने की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की थी, महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उधर, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर की पत्नी मंजू देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि अब सांसद की पत्नी की हालत में सुधार है। भिवानी से मंगलवार को 27 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए और 16 नए सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। बहादुरगढ़ जिले में दो पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल दोनों मरीजों की हालत ठीक है। फतेहाबाद के गांव सोत्तर भट्टू गांव के एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीड़ित व्यक्ति पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं। फतेहाबाद में अब तक 24 मरीजों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है और दो लोगों की जान जा चुकी है। उधर, रोहतक पीजीआईएमएस ने इस सीजन में अभी तक विभिन्न जिलों से इलाज के लिए आए 142 मरीजों के वायरस पीड़ित होने की पुष्टि की है, इनमें से 120 को स्वाइन फ्लू और 22 मरीजों को इन्फ्लूएंजा-ए है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से चंडीगढ़ में तैनात ऊना के प्रोफेसर की मौत

सरकारी तंत्र की सुस्ती के बीच प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू से जिला ऊना में एक और मौत की बात समने आई है। यह जिले की अब तक की तीसरी मौत है, जबकि प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा पांच हो गया है।

मृतक डॉ. शशि कुमार ऊना के गुगलैहड़ के रहने वाले थे। वह चंडीगढ़ स्थित एक स्कूल में पिछले लंबे समय से प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। क्रिसमस की छुट्टियों पर डॉ. शशि घर आए हुए थे और 5 जनवरी को दोबारा चंडीगढ़ चले गए। जहां पहुंचने पर शशि कुमार को बुखार व खांसी की शिकायत हुई।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें प्राइवेट क्लीनिक ले गए, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। टेस्ट के दौरान स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। उपचार के बाद भी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और 19 जनवरी को पीजीआई में उपचार के दौरान शशि की मौत हो गई।

इससे पहले संतोषगढ़ व दुलैहड़ के व्यक्ति सहित 14 माह की बच्ची की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें