परिवार को 50 हजार की पहली किस्त मिलनी थी। एक कमरे की नींव खुद चुकी थी। कच्ची छत वाले दूसरे कमरे में परिवार सो रहा था। तड़के तीन बजे के करीब छत गिर गई। नायब तहसीलदार महेंद्र पाल ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर डीसी को सौंपी जाएगी। इसके बाद जो मुआवजा तय होगा, वह पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ठाकुर अमित सिंह मंटू ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
नंगल में आंधी के साथ बारिश
गुरुवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र का जन जीवन प्रभावित कर दिया। हालांकि बारिश के कारण क्षेत्र वासियों को गर्मीं से कुछ राहत भी मिली। आंधी और तेज बारिश के चलते क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने के साथ खंभे उखड़ गए। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर नंगल डैम चौक से लेकर अजौली मोड़ तक कम से कम एक दर्जन पेड़ सड़कों के बीचोबीच गिरे हैं।
इसी तरह नंगल-विभोर साहिब मुख्य मार्ग पर भी भारी भरकम पेड़ जड़ों सहित उखड़ कर सड़क पर गिर गए। इससे आवाजाही प्रभावित रही। तेज आंधी के चलते कई जगहों पर बिजली के तार व खंभे भी टूट गए, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रही। बिजली आपूर्ति बहाल करने में पावरकॉम कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तेज आंधी व जोरदार बारिश के चलते किसानों को भी काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है और किसानों की मक्की की फसल पूरी तरह खराब हो गई।