फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंडरावाला की विचारधारा पर स्टैंड साफ करे आप: शर्मा

Wed, 10 Feb 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्मदिन मनाने को लेकर कथित तौर पर आप द्वारा जारी पोस्टर को पंजाब की शांति भंग करने का प्रयास बताया है। उन्होंने आप केराष्ट्रीय कन्वीनर अरविंदर केजरीवाल से स्पष्ट करने को कहा है कि वह भिंडरावाला की विचारधारा का समर्थन करते हैं या विरोध।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमावर्ती पंजाब संवेदनशील प्रांत है। राजनीतिक हितों केलिए इसकी शांति और सौहार्द से छेड़छाड़ करना घातक है। शायद आप के लोग नहीं जानते कि हजारों लोगों ने जीवन कुर्बान करयहां शांति स्थापित की है। संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए किसी को इससे खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि आप के कुछ नेताओं की बैकग्राउंड संदेहास्पद रही है। पंजाब में आतंकवाद के दौर में इसकेनेताओं की सक्रियता के आरोप भी लगते रहे हैं। पिछले दिनों बुलाए गए सरबत खालसा में भी आप वर्करों की सक्रिय भूमिका रही थी। विदेश में बैठे आतंकी और कट्टरपंथी भी आप के पक्ष में प्रचार करते रहे हैं। इस पोस्टर ने आप और आतंकी विचारधारा के बीच गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। शर्मा ने कहा कि शुरू से ही आप का दोहरा चरित्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें