फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गए चंडीगढ़ से लापता तीन नाबालिग: 13 और 15 साल के बच्चे पहुंच गए अयोध्या... बताया घर से क्यों भागे

Wed, 24 Dec 2025 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से तीन बच्चे लापता हो गए थे। तीनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। तीनों नाबालिग यूपी के अयोध्या में मिले हैं। उन्हें चंडीगढ़ वापस लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से तीन नाबालिग अचानक घर से लापता हो गए। खास बात यह है कि तीनों बच्चें सही सलामत हैं और उन्हें ढूंढ लिया गया है। तीनों बच्चे चंडीगढ़ से सैकड़ों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिले हैं। बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें चंडीगढ़ वापस लाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 से लापता हुए तीन नाबालिग बुधवार को अयोध्या बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि चंडीगढ़ के थाना ईस्ट सेक्टर के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने 15 और 13-13 साल के तीन बालकों को बुधवार को समिति के समक्ष पेश किया है। यह तीनों बालक कैंट रेलवे स्टेशन पर मिले थे। 

पूछताछ में एक बालक ने बताया कि वह सोमवार की शाम लगभग पांच बजे अपने दोस्तों के साथ घर पर बिना सूचित किए लखनऊ आया था। वहां से बस पकड़कर राम मंदिर दर्शन करने आए थे। दूसरे बालक ने बताया कि खेलने में देर होने के कारण पिता के डर से घर पर बिना बताए सात हजार रुपये लेकर चला आया था। बालकों के परिजनों को बुलाया गया और तीनों बालकों को उप निरीक्षक को सौंपकर 25 दिसंबर को चंडीगढ़ के बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें