फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur News: गैस सिलिंडर फटने से तीन घायल, पिता और बेटे की टांगें कटीं

Fri, 27 Jan 2023 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

हलका विधायक नरिंदर कौर भराज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ितों के साथ है। एसडीएम नवरीत कौर सेखों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों की हालत का जायजा लिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत पंचमी के मौके पर गैस से गुब्बारे भरते समय सिलिंडर फटने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की टांगें शरीर से अलग हो गईं। हादसे में गुब्बारे लेने आया एक व्यक्ति भी घायल हो गया। पिता-पुत्र की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि तीसरा व्यक्ति संगरूर के सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचारधीन पूनिया कालोनी निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि वह धूरी रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर अपने बच्चों के लिए गुब्बारे लाने गया था। उसने गुब्बारे लेकर अपने मोटरसाइकिल परे बांध लिए। जैसे उसने मोटरसाइकिल स्टार्ट किया तो अचानक गुब्बारे भरने वाला सिलिंडर फट गया। 

हादसे में गुब्बारे बेचने वाले मुनीश कुमार (50) और उसका पुत्र सौरभ (25) की टांगें शरीर से अलग हो गईं। जबकि वह खुद भी हादसे में घायल हो गया। बताया जाता है कि मुनीश कुमार व उसका बेटा सौरव काफी लंबे समय से संगरूर-धूरी फ्लाईओवर के नीचे किराना की दुकान कर अपने परिवार चलाते हैं। बसंत के मौके पर दोनों ने फ्लाईओवर पर ही गुब्बारे बेचने के लिए गैस सिंलिंडर लगाया था। किसी कारण सिलिंडर फट गया। 
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता-पुत्र की हालत अधिक गंभीर होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि घायल राजिंदर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हलका विधायक नरिंदर कौर भराज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ितों के साथ है। एसडीएम नवरीत कौर सेखों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों की हालत का जायजा लिया। 

चीनी मांझा में उलझकर 12 व्यक्ति घायल
संगरूर में बसंत पंचमी पर प्रशासन ने चीनी मांझा पर सख्ती से पाबंदी लगाई थी और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी लेकिन पाबंदी के बावजूद इस डोर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया। इसी खतरनाक डोर में उलझकर करीब 12 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाना पड़ा। इनमें से कुछ को तो आठ से 10 टांके तक लगाने पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें