अब पीड़ित पैसे वापस करने में असमर्थ हो जाते थे तो आरोपी जेल या विदेश में बैठे अपने गैंगस्टर साथियों से उन्हें धमकी भरे फोन करवाते थे। पुलिस की टीमों ने विभिन्न भुगतान व बैंक खातों की जांच की जिनके माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। आरोपियों की गतिविधियों से संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल हो रही वेबसाइट के मालिक व उसके संचालन स्थान की पहचान की जा रही है।
किराये के फ्लैट से चलाते थे काला कारोबार
एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि आरोपी मोहाली से ही सारा गिरोह चला रहे थे। इन्होंने सेक्टर-69 में किराये का एक फ्लैट ले रखा था। वहीं से यह सारा काला कारोबार चला रहे थे। आरोपी वहां पर इस तरह से अपना जीवन जी रहे थे कि इन पर कोई संदेह तक न कर सके। अब पुलिस उनके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।