फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह की बेटी के दिल में था छेद, दवा दिला कर लौट रहे पति-पत्नी और मासूम की हादसे में मौत

Sun, 21 Jul 2019 02:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की जान चली गई। हादसा सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर दावत राइस मिल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि खड़े ट्राले से ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। जिससे राजेश (34) और उनकी पत्नी(32) पिंकी व सात महीने की बेटी प्रवज्योत की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रवेश(45) पत्नी राम सिंह निवासी फरीदाबाद घायल हो गईं हैं।

विज्ञापन


मृतक परिवार करनाल के हिनौरी गांव का रहने वाला था। राजेश परिवार सहित ऑल्टो कार में फरीदाबाद से अपने घर जा रहे थे। सुबह 6.00 बजे वे दावत राइस मिल के पास पहुंचे तो वहां पर खड़े ट्राला से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में पूरा एक परिवार खत्म हो गया। वहीं एक महिला घायल है। मृतक करनाल में लैबोरेट्री चलाता था। स्थानीय पुलिस तीनों के शवों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले गई है। वहीं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताते है कि सात माह की बेटी के दिल में छेद था। माता-पिता उसे दवा दिलाने के लिए पलवल गए थे। इसके बाद वो फरीबाद स्थित अपने साली के घर भी गए। बाद में साली के साथ ही वापस करनाल आ रहे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें