फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से तीन की मौत, 54 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से जहां 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 111 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से तीन चंडीगढ़, चार मोहाली और एक मरीज पंचकूला का रहने वाला था। वहीं, नए संक्रमितों में 54 चंडीगढ़, 49 मोहाली और 8 पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से जिन तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनकी पहचान सेक्टर-23 निवासी 59 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-45 निवासी 69 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-12 निवासी 60 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। उधर, रविवार को 71 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से घर भेज दिया गया। शहर में अब तक कोरोना से 792 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 61110 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
चंडीगढ़ में रविवार को हल्लोमाजरा में चार, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-35 में दो, सेक्टर-45 में चार, सेक्टर-51 में दो, धनास में तीन, मनीमाजरा में तीन लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें