फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : सड़क हादसों में तीन की मौत, बटाला में 16 व तरनतारन में तीन वाहन टकराए, 25 लोग घायल

Fri, 25 Dec 2020 08:21 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
बटाला में धुंध में आपस में टकराए वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। तो वहीं धुंध में वाहनों के टकरान से 2 लोग घायल हो गए हैं। बटाला में धुंध में 16 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में छह लोग घायल हैं। वहीं मानसा में धुंध में पीआरटीसी की बस ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हैं। बरनाला में दो और तरनतारन में एक की मौत हादसे में हो गई। तरनतारन में तीन वाहन आपस में टकराने पर पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बटाला : धुंध में 16 वाहन आपस में टकराए, छह घायल
बटाला में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर गांव शेखूपुरा के नजदीक गहरी धुंध में शुक्रवार की सुबह कार और ट्रक भिंडत होने के बाद करीब 16 वाहन आपस में टकरा गए। इससे 6 लोग घायल गए और सारे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी के एएसआई रंजोध सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस चौकी शेखूपुरा को सूचित किया। इसके बाद पुलिस हाइवे पर लगे जाम को हटाना शुरू किया। शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे हाईवे पर एक ट्रक आ रहा था। अचानक ट्रक चालक ने गति कम कर दी। घायलों को एंबुलेंस से बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कराण घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। 

मानसा : धुंध में ट्राले से टकराई बस, 14 घायल

मानसा में ट्राले से टकराई पीआरटीसी की बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ से शुक्रवार की सुबह मानसा आ रही पीआरटीसी की बस गांव ख्याला कलां के नजदीक सड़क किनारे खड़े मिट्टी के भरे ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 14 सवारियां जख्मी हो गई है। सभी को मानसा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। छह की हालत गंभीर होने पर पटियाला व फरीदकोट रेफर कर दिया गया। ठुठियांवाली चौकी पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीआरटीसी की एक बस शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से मानसा आ रही थी। धुंध ज्यादा होने कारण बस गांव ख्याला कलां के नजदीक सड़क के किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत 14 व्यक्तियों को चोटें लगीं। हालत गंभीर होने के कारण अमनदीप कौर, नायब सिंह, मनप्रीत कौर, संदीप कौर, सर्वजीत कौर व सुखचैन सिंह को पटियाला व फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, गुरदीप सिंह, जसपाल सिंह, सुरिंद्र सिंह व जगदीप सिंह को सिविल अस्पताल मानसा दाखिल कर इलाज शुरू किया गया है। 

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

ठुठियांवाली पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने टायर पंचर होने कारण मिट्टी से भरा ट्राला सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। धुंध अधिक होने कारण चंडीगढ़ से मानसा आ रही पीआरटीसी की बस ट्राले से टकरा गई। 

बरनाला : सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

कोहरे के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। वहीं बरनाला नेशनल हाईवे पर तपा के नजदीक कई वाहनों की टक्कर हो गई। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पहले मामले में पक्खो कलां में गोबर फेंकने जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे बलजीत कौर (42 ) की मौत हो गई। मृतका के पति मक्खन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी बलजीत कौर सुबह गोबर फेंकने जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। थाना रुड़के कलां के एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। 

वहीं बरनाला-मानसा रोड के पास ड्यूटी पर जा रहे एक 23 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत गई। चौकी हंडिआया के प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि गुरशरणप्रीत सिंह सुबह ड्यूटी पर जा रहा था, जब वह धनौला खुर्द बस स्टैंड के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। मृतक के भाई अर्शदीप सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर गई है। 

तरनतारन : धुंध में टकराए तीन वाहन, पांच घायल
तरनतारन में नेशनल हाईवे पर छाई घनी धुंध के कारण तीन वाहन आपस में टकरा गए। इससे इनोवा में सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि इनोवा और ब्रीजा कार क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम भी लग गया। फिरोजपुर जिले के गांव चतरा निवासी जसवंत सिंह इटली से बुधवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्हें लेने गुरप्रीत सिंह, दिलराज कौर, शरण कौर व सतनाम सिंह इनोवा कार पर एयरपोर्ट पर पहुंचे। 
विज्ञापन

वापसी पर गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब नेशनल हाईवे पर बाठ रोड के पास एक ढाबे से ट्रक-ट्राला निकला। धुंध के कारण दिखाई न देने पर पहले ब्रीजा गाड़ी उससे टकरा गई। इसके बाद इनोवा गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। इनोवा और ब्रिजा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ब्रीजा सवार दोनों लोग सुरक्षित रहे, जबकि इनोवा सवार पांचों लोग घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। किसी भी गाड़ी के चालक ने कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई।

वहीं तरनतारन के गांव डालेके मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार कुलदीप सिंह की मौत हो गई। गांव पलासौर निवासी सविंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई कुलदीप सिंह स्कूटी पर गांव तेजा सिंह वाला से लौट रहा था। गांव डालेके मोड़ पर ट्रैक्टर पर आ रहे लखविंदर सिंह लक्की ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें कुलदीप घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना सदर के एएसअईइ विपिन कुमार ने बताया आरोपी ट्रैक्टर चालक लखविंदर सिंह लक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जालंधर में छाई धुंध, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री
जालंधर में सुबह छह बजे के बाद अचानक धुंध छा गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के बाद फिर से धुंध, शीतलहर और बादल छा सकते हैं। आने वाले दिनों में ठिठुरन तो बढ़ेगी ही, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें