फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पीएम मोदी का कार्यक्रम दिखाने पर भड़के किसान, पुलिस ने फटकारी लाठियां, कोटकपूरा में भी हंगामा

Fri, 25 Dec 2020 07:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/कोटकपूरा (पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ पुलिस की धक्कामुक्की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के जालंधर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम दिखाए जाने पर किसान भड़क उठे। किसान कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की हुई। जालंधर कैंट में तो किसानों ने भाजपा नेताओं को पैलेस में बंधक बना लिया। 

विज्ञापन


जालंधर सिटी में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान कश्मीर सिंह समेत दो किसानों की पगड़ियां उतर गईं। मामला बिगड़ता देख डीसीपी बलकार सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया। किसानों ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का आवास घेरने की भी कोशिश की। जालंधर कैंट में तो कार्यक्रम का पता चलते ही किसान पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन


पुलिस ने पहले से ही पैलेस को जाने वाले रास्तों पर बैरीकेडिंग कर रखी थी लेकिन किसान उसे हटाकर आगे बढ़ गए। पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। किसानों ने भाजपाइयों को पैलेस से बाहर आने को कहा लेकिन उन्होंने अंदर से कुंडी लगा ली। इस पर किसानों ने भी बाहर से ताला लगा दिया।

विज्ञापन

कोटकपूरा में भी किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास किया हंगामा 

कोटकपूरा में भाजपा के कार्यक्रम स्थल की ओर जाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया। हंगामे की आशंका पर पहले से मौजूद एसपी डॉ. बालकृष्ण, डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू व थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने किसानों को रोक लिया। 

आनन-फानन में भाजपा का समागम खत्म करवाकर माहौल शांत करवाया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के पुतले फूंके। उन्होंने दोनों पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया। जिला प्रधान विजय छाबड़ा की अगुवाई में आयोजित समागम में जिला प्रभारी सुखपाल सिंह सरां, प्रांतीय सचिव सुनीता गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर हरबंस लाल शर्मा समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे रहे।

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

समागम के मद्देनजर पुलिस ने पहले से ही कार्यक्रम स्थान को आने वाले सारे रास्तों पर बैरीकेड लगा रखा था। सुबह भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज की तरफ से आने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद वह उसी स्थान पर बैठक गए। जब कुछ और किसान वहां पहुंचे तो उन्होंने बैरीकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका और समय से पहले भाजपा कार्यक्रम खत्म करवाकर मामला शांत करवाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें