फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कोरोना से तीन मरीजों ने तोड़ा दम, 156 संक्रमित मिले, 537 स्वस्थ्य होकर घर लौटे

Wed, 02 Feb 2022 10:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2844 पहुंच गई है। मंगलवार को शहर में 156 नए संक्रमित मिले। तीन मरीजों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना से तीन की मौत हो गई, जबकि 156 नए संक्रमित मिले हैं। तेजी से घटती संक्रमण दर से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता कम हुई है लेकिन मौतों के बढ़ रहे आंकड़े से स्थिति गंभीर होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 2885 लोगों की जांच की, जिनमें से 156 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में संक्रमण दर घटकर 5.41 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 537 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 2844 हो गई है। कोरोना से अब तक 1125 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों में 76 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


इनकी हुई मौत 

  • सेक्टर-15 निवासी 80 साल की वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वह हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। कोरोना टीके की दोनों खुराक लगवाई थी। 
  • सेक्टर 48 निवासी 72 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्चरक्तचाप का मरीज था। टीके की दोनों खुराक लगवा रखी थी। 
  • सेक्टर 38 निवासी 75 साल के वृद्ध ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। वृद्ध ने टीके की दोनों खुराक लगवा रखी थी।

575 किशोरों ने लगवाई दूसरी डोज
कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 15 से 18 साल के बीच के 575 किशोरों को कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक लगाई गई। दो दिनों में 831 किशोरों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 256 किशोरों ने दूसरी खुराक लगवाई थी। वहीं, तीन जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में इस आयु वर्ग की चिह्नित 72000 आबादी में से 53560 को पहली खुराक लगाई जा चुकी है, जिससे 74.31 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को विभिन्न केंद्रों पर कुल 1210 किशोरों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें