फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज की खबर सुनते ही आगे आए ये लोग, हम देंगे किडनी

Sun, 20 Nov 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/हिसार/सिरसा
विज्ञापन
हरियाणा के तीन लड़कों ने सुषमा स्वराज को किडनी देने की पेशकश की
विज्ञापन
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने की खबर सार्वजनिक होते ही लोग उन्हें किडनी देने के लिए आगे आने लगे हैं। उनका कहना है कि वह विदेश मंत्री को बचाने के लिए किडनी ही नहीं, सभी अंग दान कर सकते है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह किडनी देने के लिए उन्हें एम्स में जब भी बुलाया जाएगा। वह तुरंत चले जाएंगे। यहीं नहीं दोनों युवक सुषमा स्वराज की सेहत के लिए भगवान से भी प्रार्थना कर रहे हैं।

रोहतक जिले के गांव रिटौली निवासी किसान नसीब सिंह का 29 वर्षीय बेटा सुनील टूरिस्ट बस चलाता है। सुनील अधिक पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन वह पढ़े लिखों से कम भी नहीं है। 41 वर्षीय प्रमोद कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह गया जिले के पोखरपुर डाक डोमरिया का रहने वाला है। प्रमोद कुमार रोहतक की एक फैक्ट्री में काम करता है। उनका कहना है कि वह अपनी इच्छा से किडनी विदेश मंत्री को दान कर रहे है। उन्होंने किडनी दान करने के लिए शपथ पत्र भी बनवा लिया है।
विज्ञापन

सिरसा के नरेश और हिसार से अरुण ने भी जताई इच्छा

sushma swaraj - फोटो : Getty Images
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फैल होने की खबर सामने आने के बाद हिसार और सिरसा के दो लोगों ने उन्हें अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। हिसार में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण दत्त शर्मा ने कहा कि उन्होंने सुषमा स्वराज को किडनी देने का फैसला लिया है। इस बारे में वह शुक्रवार को सुषमा स्वराज को पत्र लिखेंगे।

किडनी मैच हुई तो वह स्वेच्छा से एक किडनी देने को तैयार है। शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज देश के लिए बहुत बड़ा योगदान कर रही हैं। मैंने अपने परिवार से बातचीत के बाद उन्हें किडनी देने का फैसला लिया है। उधर सिरसा में भी केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के एक प्रशंसक ने उन्हें अपनी किडनी दान करने इच्छा जताई है।

सिरसा की संजय कॉलोनी निवासी नरेश अरोड़ा ने विदेश मंत्री को  किडनी दान करने की इच्छा जताते हुए बताया कि ‘मैं उनका प्रशंसक हूं और उनके व्यक्तित्व व राजनीति में रहते देशहित में किए कार्यों से मैं काफी प्रभावित रहा हूं। नरेश ने बताया कि सुषमा स्वराज किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी किडनी बदलनी पड़ेगी। यह जानकर वह काफी दुखी है। इसलिए वह अपनी किडनी उन्हें दान करना चाहता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें