फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी करने मलयेशिया गए युवकों के साथ होता है ऐसा सुलूक, वीडियो पर सुनाई दास्तां

Thu, 08 Feb 2018 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
मलयेशिया में बंधक बनाए गए युवक
विज्ञापन
अच्छी नौकरी और जिंदगी के सपने संजोकर तीन युवक नौकरी के लिए मलयेशिया गए थे, लेकिन उन्हे नहीं पता था कि उनके साथ वहां ऐसा सुलूक होगा।
विज्ञापन


मामला हिसार के बरवाला का है। अच्छी नौकरी की चाह में एजेंट को पैसे देकर मलेशिया पहुंचे जिले के तीन युवक फंस गए हैं। उन्होंने वीडियो मैसेज भेजकर विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से मदद गुहार लगई है। उनका कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। अच्छी नौकरी दिलाने को कह कर लाया गया और मजदूरी कराई जा रही है। पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है इसलिए वह वापस देश भी नहीं जा सकते।

तीनों युवकों में दो बरवाला और तीसरा नारनौंद का रहने वाला है। मलेशिया में फंसे प्रवीण कुमार के भाई जितेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर बरवाला के रहने वाले चंद्र प्रकाश और उसके पिता बलवंत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि विदेश में नौकरी दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये में उनके भाई को मलेशिया भेजा गया फिर वहां पासपोर्ट आदि छीन लिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

पासपोर्ट जब्त होने से वापसी के रास्ते बंद

मलयेशिया में बंधक बनाए गए युवक
वीडियो में दिखाई दे रहे बरवाला निवासी प्रवीण, सुनील और नारनौंद निवासी सुनील रोते हुए आपबीती बता रहे हैं। करीब चार मिनट के वीडियो में तीनों बता रहे हैं कि उन्हें मलेशिया भेजने वाले बरवाला के युवक चंद्र ने पासपोर्ट जब्त कर लिया है।

तीनों को जब वहां ले जाया गया था, उस वक्त उन्हें एक दस्ताने बनाने की कंपनी में काम दिलवाने का वादा किया था। काम के बदले 45 हजार रुपये मासिक सैलरी, रविवार को डबल पेमेंट, ओवरटाइम, खाना और यहां तक कि कपड़े धुलवाने तक की सुविधा कंपनी से दिलवाने का आश्वासन दिया गया था।

वीडियो में यह बोल रहे युवक
वीडियो में युवक कह रहे हैं कि उनका पासपोर्ट छीन लिया गया है। उन्हें खाने तक के लाले पड़ गए हैं। उन्हें युवक चंद्र प्रकाश द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, वापसी के रास्ते भी बंद हो गए हैं। ऐसे में अब तीनों ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

मां बोलीं, बेटा लौटा दो

मलयेशिया में बंधक बनाए गए युवक
मलेशिया में फंसे प्रवीण की मां संतोष देवी ने कहा कि उनके पति का देहांत हो चुका है। 20 साल के प्रवीण को रोजगार मिल रहा था, ऐसे में किसी तरह ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये उठाकर बरवाला के चंद्र को दिए। अब संतोष के आंसू नहीं थम रहे हैं।

ऐसा ही हाल सुनील के घर का है। सुनील की बहन और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील अपने परिवार में इकलौता है। उसकी बहन सुनीता का कहना है कि वह भाई को वापस घर देखना चाहती है, साथ ही उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।

मलेशिया में था आरोपी, झांसा देकर ले गया
मलेशिया में फंसे प्रवीन के भाई जितेंद्र ने कहा कि बरवाला का रहने वाला चंद्रप्रकाश मलेशिया में था। कुछ दिन पहले ही लौटा तो उसने तीनों को काम दिलाने के सब्जबाग दिखाए। आरोप है कि डेढ़ लाख में से 1 लाख 10 हजार पहले ले लिए और 40 हजार प्रवीण नकद लेकर मलेशिया गया। जनवरी में तीनों गए थे। तीनों से डेढ़-डेढ़ लाख की राशि वसूली गई। आरोप है कि चंद्र प्रकाश के इस काम में उसका पिता बलवंत भी शामिल है।
विज्ञापन

केस दर्ज, जांच जारी : डीएसपी

मलयेशिया में बंधक बनाए गए युवक
डीएसपी जयपाल सिंह का कहना है कि प्रवीण के परिजनों ने शिकायत दी थी। प्रवीण के भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि बरवाला के चंद्र प्रकाश और उसके पिता बलवंत ने धोखाधड़ी की है। विदेश में 45 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किसी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन अब उसके भाई को दिहाड़ी के लिए छोड़ दिया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें