अगर आपने भी देश के इस बड़े बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है तो आपको इसके कई नुकसान होंगे, जिनके बारे में शायद आप जानते नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 9
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
दरअसल, देखने को मिल रहा है कि जब से स्टेट बैंक ने एटीएम से तीन से ज्यादा बार रकम निकालने पर ट्रांजेक्शन शुल्क का ऐलान किया है, लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के पठानकोट में इस मुद्दे पर लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से गरीब आदमी पर लगाया गया अतिरिक्त टैक्स है। खास कर कम आया वाले लोग इसे गैरवाजिब मान रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
समाजसेवी राजीव खौसला का कहना है कि इस शुल्क को अप्लाई करने से पहले कुछ संशोधन करने चाहिए थे। गरीब वर्ग के लोगों को इससे बाहर रखना चाहिए था। सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों पर टैक्स लगाने की बजाय आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रहा है। इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। इससे अधिक आय वाले लोगों पर तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आम आदमी के लिए यह एक नई मुश्किल है।
4 of 9
एसबीआई के एटीएम पर लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एसबीआई ने अब एटीएम से 3 से अधिक बार पैसा निकालने पर भी अतिरिक्त शुल्क लेने का नियम लागू कर दिया है। एसबीआई के अनुसार अगर आप स्टेट बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आपको 20 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके अलावा एसबीआई के एटीएम से पांच से ज्यादा बार पैसे निकालने पर भी आपको 10 रुपए का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
5 of 9
स्टेट बैंक के एटीएम के सामने उपभोक्ताओं की लगी कतार।
इसके अलावा अकाउंट में 25 हजार से कम कैश रखने वालों से बैंक हर तीसरे महीने में 15 रुपए एसएमएस चार्ज के रूप में भी वसूलेगा। एसबीआर्इ ने खातों में न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम बैंलेंस ना रहने पर एक फाइन देना होगा। एक अप्रैल से यह नियम लागू हो जाएगा। अप्रैल से पेनल्टी देनी होगी।
विज्ञापन
6 of 9
एसबीआई का एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहने वाले लोगों को 5000, शहरी क्षेत्रीय लोकों को 3000, अर्धशहरी क्षेत्रीय लोगों को 2000 और ग्रामीणों को खाते में कम से कम 1000 रुपये रखने होंगे। फाइन अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस और उसमें कमी के बीच अंतर पर आधारित होगा। मेट्रो शहरों में यदि न्यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो सर्विस टैक्स के साथ 100 रुपए का फाइन देना होगा।
विज्ञापन
7 of 9
एसबीआई की शाखा पर खड़े उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
यदि न्यूनतम बैलेंस में कमी 50-75 प्रतिशत के बीच है तो सर्विस टैक्स के साथ 75 रुपए का फाइन देना होगा। वहीं 50 प्रतिशत से कम बैलेंस होने पर सर्विस टैक्स के साथ 50 रुपए का फाइन अदा करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 20-50 रुपये के बीच वसूले जाएंगे। बैंक एक अप्रैल से एक महीने के अंदर ब्रांच से तीन से ज्यादा नकद लेनदेन करने पर 50 रुपये चार्ज करेगा। अभी भी यह चार्ज लगता है और अब इसे नया रूप दिया जाएगा।
8 of 9
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार।
सूत्रों के अनुसार खाते में मिनिमम बैलेंस रखने के बाद अब एसबीआई चेक बुक, एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट और लॉकर्स जैसी सुविधाओं के नियमों में भी बदलाव कर सकता है। एसबीआई ने लॉकर का किराया भी बढ़ा दिया है। अब 12 बार मुफ्त में लॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बाद आपको 100 रुपए के अलावा सर्विस टैक्स भी देना होगा।
एसबीआई बैंक के बाहर नोट जमा करने और निकालने वालों की लगी लंबी कतार।
- फोटो : amarujala
चेक के लिए भी अब आपको पैसे चुकाने होंगे। एसबीआई हर फाइनेंशियल ईयर में आपको 50 चेक मुफ्त देगा। इसके बाद हर चेक के लिए आपको 3 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। 25 लीफ के लिए 75 रुपए और 50 लीफ के लिए 150 रुपए देने होंगे। इसके अलावा आपसे सर्विस टैक्स अलग से लिया जाएगा। एसबीआई ओपनिंग फीस के तौर पर आपसे 20 रुपए लेगा। ये सेविंग्स अकाउंट के इनरोलमेंट के लिए लिया जाएगा।