फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा आईजी की कोठी पर तैनात कर्मी को धमकी

Wed, 11 Dec 2013 08:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा आईजीपी की कोठी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को किसी ने उसके ही दस्तावेज चोरी कर पहले तो मोबाइल सिम जारी करवाया और उसके बाद उस मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


सेक्टर- 19 पुलिस ने कांस्टेबल सत्यवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सिपाही आईजीपी विजिलेंस हरियाणा केके मिश्रा के सेक्टर-19 डी स्थित निवास स्थान पर तैनात है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह मूल रूप से हरियाणा के जिला रोहतक के गांव रुड़की का रहने वाला है।

इसी वर्ष जुलाई माह में उसे एक फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति बोला कि अगर वह खैरियत चाहता है तो गांव में आना बंद कर दे वरना तेरी और तेरी वर्दी को देख लेंगे।
विज्ञापन


इतना ही कह कर उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। सत्यवान की तरफ से बार-बार उस नंबर पर फोन किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ जाने लगा।

15 दिनों बाद दोबारा सत्यवान को उस नंबर से फोन आया, लेकिन उसने फोन उठाया नहीं और सत्यवान ने अपने एक लोकल नंबर से उस नंबर पर मिस कॉल की और फिर उसे उसी नंबर से फोन आया।

जब सत्यवान ने पूछा कि कौन है और कहां से बोल रहा है ?, तो फोन करने वाले व्यक्ति गाली गलोच करने लग गया और कहता तूझे एक बार समझ नहीं आता कि गांव में नहीं घुसना और उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन


सत्यवान ने जब खुद ही इस नंबर के बारे में पता लगाया , तो वह हैरान हो गया, क्योंकि वह नंबर सत्यवान की आईडी पर ही जारी हो रखा है।

सत्यवान ने फिर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में कानूनी राय लेने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें