फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांड: बचाव पक्ष के वकीलों को मिल रही धमकियां, दूसरे गवाह को बयान दर्ज

Sun, 17 Jun 2018 12:50 PM IST
मनन सैनी/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
kathua - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुचर्चित कठुआ मामले में दूसरे गवाह के बयान भी कलमबद्ध किए गए। कोर्ट ने एक आरोपी को कठुआ से जम्मू शिफ्ट करने की मांग को नकार दिया। इसके अलावा शुक्रवार को बचाव पक्ष के वकील असीम साहनी ने बताया कि बचाव 16 वकीलों ने अर्जी देकर कहा कि कश्मीर न्यूज जोन श्रीनगर और सोशल मीडिया पर उनको धमकियां मिल रही हैं और कहा जा रहा है कि उनका हश्र भी पत्रकार शुजात बुखारी जैसा होगा।
विज्ञापन


कठुआ कांड में बचाव पक्ष के वकील असीम साहनी ने बताया कि जिला सेशन जज तेजिंदर सिंह की अदालत में शुक्रवार को दूसरे गवाह से दो वकीलों ने जिरह की और इसके बाद उसके बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए। उसे लेकर अब तक सिर्फ दो गवाहों के बयान ही कलमबद्ध हो पाए हैं।  अभी 219 गवाहों के बयान दर्ज किए जाने हैं। बता दें कि शनिवार से अदालत का काम बंद हो जाएगा और अब कोर्ट  2 जुलाई को खुलेगी।

असीम साहनी ने बताया कि  एके साहनी, एनी मास्टर मोहन लाल समेत 16 वकीलों ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि कश्मीर न्यूज जोन श्रीनगर, फेसबुक, ट्विटर आदि पर उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वकीलों को गद्दार करार दिया जा रहा है, गालियां निकाली जा रही हैं और कहा जा रहा है कि उनका हश्र भी पत्रकार शुजात बुखारी जैसा होगा। असीम ने बताया कि यह याचिका उन्होंने जज के समक्ष पेश कर दी है परंतु वे इसकी अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे। क्योंकि जम्मू कश्मीर के वकील गोपाल सुब्रमण्यम ने 7 मई को हमें आश्वासन दिया था कि डिफेंस वकील, आरोपियों सहित किसी को भी कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस पर सिक्योरिटी हटाने का आरोप
 असीम साहनी ने आरोप लगाया कि उनके पिता एके साहनी के पास 1995  तथा उनके पास 2008 से एक- एक सिक्योरिटी गार्ड मिला हुआ था। इस केस की पैरवी करने के बाद  एडीजीपी मुनीर खां ने उनकी सिक्योरिटी वापस ले ली। इस संबंधी डीजीपी जम्मू एसपी वैद ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है इस संबंधी मुनीर खां से बात करें। जबकि मुनीर खां से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें