फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने हजारों विद्यार्थियों को दिया सुनहरा मौका, अप्रैल 2020 में होगी परीक्षा

Mon, 20 Jan 2020 03:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू ने उन सैकड़ों विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दिया है जो किसी कारणवश आखिरी सेमेस्टर या वार्षिक परीक्षा के किसी पेपर में फेल हो गए थे। यह लाभ व्यवसायिक कोर्स में पढ़ने वाले स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों को पीयू ने दिया है। इससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पीयू ने इसके लिए सभी विद्यार्थियों को अपने वेबसाइट पर सूचित कर दिया है। कहा है कि यह चांस वर्ष 2014-15 में व्यवसायिक कोर्स बीबीए, बीसीए व बीकॉम में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को दिया है। इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी तक करना होगा।

पीजी व्यवसायिक कोर्स के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ दिया गया है। इनकी परीक्षा अप्रैल 2020 में होगी। पीयू ने वेबसाइट पर सभी प्रकार की दिक्कतों को सामने किया है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर भी इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, विद्यार्थियों ने इस चांस से राहत की सांस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें