फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पंत पार्क सेंटर बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 20 Jan 2020 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेता पंत पार्क सेंटर ओवरऑल चैंपियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर की ओर से आयोजित 11वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पंत पार्क सेंटर ओवरऑल चैंपियन बना है। पंत पार्क के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 15 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। डीवीएनपीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राप्तीनगर के बबलू खरवार और महिला वर्ग में प्रिया साहनी बेस्ट फाइटर चुने गए।
विज्ञापन


14 स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक सहित 23 पदकों के साथ राप्तीनगर दूसरे और 11 स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य सहित 24 पदकों के साथ दिग्विजयनाथ सेंटर तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि विवि क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजवीर सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रेक्षक के रूप में अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, निर्णायक मंडल में महेश राजभर, लालदेव यादव, विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें