फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस नए आंगनबाड़ी केंद्र, खर्च होंगे 2.55 करोड़

Tue, 26 Aug 2014 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2014-15 में कुरुक्षेत्र में 30 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने हैं। इन केंद्रों पर राज्य सरकार की ओर से 255 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इन आंगनबाड़ी केंद्रों के निमार्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी को सख्त आदेश भी दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को डीसी ने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक दी।

डीसी निखिल गजराज ने बताया कि राज्य सरकार ने दौरान कुरुक्षेत्र में 30 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की इजाजत ली है। उन्होंने बताया कि लाडवा ब्लाक में गांव सलेमपुर, छलौंदी, मनियानी, बपदी, डुडा, धनौरा जाटान, बुढा, गुढा, बद्रपुर, गगलाना, महरा, गंगौरी, गादली, बाबैन ब्लाक में मंगोली जाटान, बीड़ सूजरा, खिड़की वीरां, भुखड़ी, घिसरपड़ी, बेरथली, पिहोवा ब्लाक में भेरियां, मांगना, चनालहेड़ी, छज्जुपुर, मांडी, दुनियामाजरा, झिमरहेड़ी, थाना, नीमवाला तथा थानेसर ब्लाक के गांव मुनियारपुर में नये आंनगवाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि इन आंगनबाड़ी केद्रों के निर्माण कार्यों की सामग्री में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की समय-समय पर गुणवत्ता की जांच भी करेंगे।

अगर इन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री में किसी प्रकार की शिकायत मिली तो शिकायत में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 8 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च की जानी है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह, डीडीपीओ दलीप सिंह, पीओआईसीडीएस गुरविंद्र कौर मल्ली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें