फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः करतारपुर रेल लाइन पर बमनुमा स्पीकर मिलने से सनसनी, सेना के कपड़े में लिपटा हुआ था

Fri, 16 Aug 2019 06:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में करतारपुर रेलवे स्टेशन के निकट बने रेलवे के मकानों के पास पटरी पर बमनुमा वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। डॉग स्कवायड और पुलिस की टीम ने जब मौके पर जांच की तो वह एक ब्लूटूथ स्पीकर निकला। मौके पर सेना को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार करीब दोपहर एक बजे करतारपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर कुछ लोगों को एक छोटा डिब्बा पड़ा दिखाई दिया। जिस पर सेना का कपड़ा लिपटा हुआ था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस के इंचार्ज धरमिंदर कल्याण मौके पर पहुंचे।

वहीं जालंधर से जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। इस दौरान बारिश भी शुरू हो गई। पुलिस और डॉग स्कवायड की टीमों ने बारिश के दौरान भी जांच पड़ताल जारी रखी। जांच के बाद यह डिब्बा एक ब्लूटूथ स्पीकर निकला।
विज्ञापन


डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी का कहना है कि ऐसी आशंका है कि सेना के किसी कर्मचारी का ब्लू टूथ स्पीकर ट्रेन से नीचे गिर गया, जिसको देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर सेना के जवानों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने साफ कर दिया कि यह बम नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें