फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के चार महीने बाद अमृतसर-बर्मिंघम फ्लाइट शुरू, सप्ताह में तीन दिन, जानिए टाइमिंग

Fri, 16 Aug 2019 05:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक के चार महीने बाद एयर इंडिया ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमृतसर-बर्मिंघम उड़ान दोबारा शुरू कर दी है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय विमानों के लिए एयर स्पेस बंद कर दिया गया था। इस कारण एयर इंडिया ने इस उड़ान को रद्द कर दिया था। लगभग चार माह बाद शुरू हुई इस उड़ान में 170 यात्री सवार थे। उड़ान शुरू होने के कारण श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी चहल-पहल थी। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने 18 जुलाई को इस उड़ान को शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


यह उड़ान सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी। इसको शुरू करने के लिए अमृतसर विकास मंच ने चुनाव के दौरान हरदीप पुरी के सामने मांग रखी थी। एयर इंडिया की यह उड़ान संख्या नंबर 117 तीनों दिन दिल्ली से सुबह 11 बजकर 20 मिनट में रवाना होगी। 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान श्री गुरुराम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। अमृतसर हवाई अड्डे से उड़ान एक बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। बर्मिंघम में यह उड़ान सवा छह बजे इंग्लैंड के समय के अनुसार पहुंचेगी।

यही उड़ान संख्या 118 तीनों दिन बर्मिंघम से शाम सात बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर हवाई अड्डे में यह उड़ान सुबह पौने आठ बजे पहुंचेगी। अमृतसर से उड़ान सवा नौ बजे चलकर साढ़े दस बजे दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचेगी। मंत्री हरदीप पुरी ने इससे पहले भी अमृतसर-दिल्ली-टोरंटों के बीच 27 सितंबर से सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। श्री अकाल तख्त साहिब व तख्त श्री पटना साहिब को आपस में हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए 27 सितंबर को मुंबई-अमृतसर-पटना साहिब के बीच भी सीधी उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें