फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर- 43 बस अड्डे से साउथ कोरिया डोंगगुक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का बैग ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के ध्यानार्थ..
विज्ञापन

साउथ कोरिया डोंगगुक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का बैग चोरी
हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी में नौकरी ज्वाइन करने जा रहे थे डॉ. रणवीर सिंह
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-43 दिल्ली से वॉल्वो बस में हिमाचल प्रदेश जा रहे साउथ कोरिया के डोंगगुक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर का बैग चोर ले उड़े। बैग में दो लैपटॉप, आईफोन, कोरियाई सिम, घड़ी, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी हैं। वह साउथ कोरिया के डोंगगुक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुके हैं। वह साउथ कोरिया से दिल्ली लौटे और वहां से हिमाचल प्रदेश के मंडी आईआईटी में अपनी नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए हिमाचल जाने के लिए वॉल्वो बस में बैठे। इस दौरान उनके पास पांच बैग थे। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास पहुंचे तो उनका एक बैग चोरी हो गया। बैग में दो लैपटॉप, एक आईफोन, कोरियाई सिम, घड़ी, पासपोर्ट समेत अन्य सामान था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर-43 बस स्टैंड से यात्रियों के बैग और सूटकेस चोरी होते रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस इस सक्रिय गैंग को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें