फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सूने मकान में घुसे चोर, गहने, नकदी और कनाडा वीजा वाले पासपोर्ट ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लोहे के मुख्य दरवाजे का ताला नहीं टूटने पर चोरों ने उसकी कुंडी तोड़ दी और घर में घुसकर सभी कमरों की तलाशी ली। अलमारी के लॉकर तोड़कर करीब 18 से 20 तोले सोने के जेवर, दो सोने के सिक्के, आधा किलो चांदी, चांदी के सिक्के, 65 हजार रुपये नकद और पति-पत्नी के दो पासपोर्ट, जिन पर कनाडा का वीजा लगा था, चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वारदात मौलीजागरां के मकान नंबर-4533 में हुई। सोमवार सुबह गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए पहुंचे व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे की टूटी कुंडी देखी और मकान मालिक विनोद शर्मा को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था और अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। नॉर्थ पार्क कंपनी में एडवाइजर विनोद शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह पत्नी के साथ मोहाली के सेक्टर-115 स्थित बेटे के घर गए थे। रात अधिक होने के कारण वहीं रुक गए। सोमवार सुबह भांजे को घर भेजा तो चोरी का पता चला। उन्होंने आशंका जताई कि जिस तरह चोर सीधे लॉकर तक पहुंचे, उससे लगता है कि उन्हें घर और उसमें रखे सामान की पहले से जानकारी थी। सूचना पर मौली जागरां थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घर के अंदर या बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच भाजपा नेता राजपाल डोगरा ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और नशा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें