शकूरबस्ती और नई दिल्ली के बीच ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते 21 और 22 जुलाई को हरियाणा एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि 19 जुलाई को यह ट्रेन शकूरबस्ती तक ही जाएगी। ऐसे में ट्रेन की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हरियाणा एक्सप्रेस सुबह सिरसा से हिसार होकर नई दिल्ली जाती है। इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह पांच बजे है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा एक्सप्रेस का हिसार से चलने का समय सुबह 5 बजकर 5 मिनट का है। रोजाना इस ट्रेन में हिसार से सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। ऐसे काफी पैसेंजर हैं, जो रोजाना इस ट्रेन से भिवानी, रोहतक जाते हैं। ऐसे में उन्हें दो दिन तक इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं 20 और 21 जुलाई को दिल्ली से ट्रेन रद्द रहेगी।
ये है दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों का समय
- सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर किसान एक्सप्रेस
- शाम को 4 बजकर 15 मिनट पर गोरखधाम ट्रेन
ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण 21 और 22 जुलाई को हरियाणा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- केएल चौधरी, उपाधीक्षक, हिसार रेलवे स्टेशन।