फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ की योजना को मंजूरी, ये होंगी सुविधाएं

Tue, 10 Jun 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ के पास बसाए जा रहे न्यू चंडीगढ़ के लिए इंजीनियरिंग कंपनी एकॉम द्वारा तैयार योजना को उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इसमें झील, गोल्फ मैदान, खुली सड़कें और पार्क, प्राकृतिक पर्यटन, साइकिल ट्रैक एवं हरियाली को प्राथमिकता दी गई है। पंजाब सरकार का दावा है कि ये सुविधाएं न्यू चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल से अधिक खूबसूरत बनाएंगी। एकॉम को बेहतर निर्माण योजना, प्राकृतिक सुंदरता और विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

उपमुख्यमंत्री चंडीगढ़ की तर्ज पर रिहायशी क्षेत्रों में खुली और योजनाबद्ध सड़कें, पार्क, शैक्षणिक संस्थान, डिस्पेंसंरियों और रोजाना वस्तुओं के लिए छोटे बाजार स्थापित करने को स्वीकृति दी है। विशेष सिटी सेंटर और रिहायशी और व्यापारिक स्थानों पर बहुमंजिला इमारतों के निर्माण को भी हरी झंडी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि शिवालिक पहाड़ियों की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा सामने नजर आना चाहिए। इस मौके पर कपंनी के सलाहकारों ने बताया कि न्यू चंडीगढ़ देश का आधुनिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुताबिक कम कार्बन छोड़ने के कारण प्रदूषण मुक्त शहर होगा, जहां जैविक कृषि के लिए भी विशेष प्रावधान है।

बैठक में उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी एस औजला, सचिव आवास निर्माण ए वेणूप्रसाद, उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव मनवेश सिद्धू और राहुल तिवाड़ी  और गमाडा के मुख्य प्रशासक  एके सिन्हा  भी उपस्थित थे।

सीसवां डैम के चौगिर्द विशेष योजना
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कंपनी को निर्देश दिया कि वह न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते सीसवां डैम के निकटवर्ती क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक अलग योजना तैयार कराए।

उन्होने निर्देश दिये कि इस शहर को जोड़ने वाली बड़ी सड़कों के पास फूल लगाने का कार्य अगस्त में आरंभ कर दें। इसकेअलावा यहां 386 एकड़ में एजुसिटी, 413 एकड़ में मेडिसिटी 75 एकड़ में सिटी सेंटर और 80 एकड़ में व्यापारिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें