फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: पंजाब में मास्टर कैडर की 4902 पदों पर होंगी भर्ती, परीक्षा की डेट जारी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Thu, 28 Jul 2022 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

28 अगस्त को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक गणित और 2:30 से शाम 5 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। 4 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक फिजिकल एजुकेशन और 2:30 से 5 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मास्टर कैडर की 4902 पदों पर नियुक्तियों की हरी झंडी मिल गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। पदों के लिए 21 अगस्त से 11 सितंबर तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बैंस ने बताया कि जल्द ही शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा और भर्तियां भी निकाली जाएंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि एक साल के भीतर स्कूलों में अध्यापकों की संख्या पूरी कर दी जाएगी। विभाग की ओर से परीक्षा के लिए जारी की गई डेट शीट के अनुसार 21 अगस्त को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक सामाजिक विज्ञान और 2:30 से शाम 5 बजे तक पंजाबी की परीक्षा आयोजित होगी।
 
28 अगस्त को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक गणित और 2:30 से शाम 5 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। 4 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक फिजिकल एजुकेशन और 2:30 से 5 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी। 11 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक साइंस और 2:30 से शाम 5 बजे तक म्यूजिक की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें