फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सब्जियों के दाम अभी कम होने के नहीं हैं आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बरसात की मार से सब्जी बाजार धराशायी है। विक्रेता से ज्यादा खरीदार परेशान हैं। महंगाई की मार ने किचन का बजट खराब कर दिया है। टमाटर और अदरक के साथ अन्य सब्जियों के भी भाव बढ़े हुए हैं। सब्जी मंडी के व्यापारियाें का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक महंगाई जारी रहेगी। एक से डेढ़ महीने बाद ही राहत की उम्मीद है। अदरक का स्वाद आसाम की स्थिति बिगाड़ रही है तो टमाटर हिमाचल व पंजाब की सड़क और जलभराव से भौंहे चढ़ाए हुए है। एक महीने तक रहेगी महंगाई
विज्ञापन

सेक्टर 26 मंडी के थोक सब्जी बिक्रेता दीपक धवन का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सब्जियों की कीमत कम होने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। टमाटर की कीमत कम होने के बजाय आवक न के बराबर होने का भी खतरा है। जहां जो माल बचा है, वह मंडी तक नहीं पहुंच पा रहा है। सड़क मार्ग ध्वस्त होने के कारण सबसे ज्यादा सब्जी का नुकसान हुआ है। हिमाचल और पंजाब में स्टॉक में रखे माल भी खराब हो गए हैं।

आलू-प्याज दे रहा राहत
सेक्टर 26 सब्जी मंडी के चेयरमैन बलबीर सिंह का कहना है कि मौसम के साथ कुछ प्रदेशों के असामान्य हालात भी सब्जियों के दाम बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आलू-प्याज को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम कम होने के आसार नहीं दिख रहे। क्योंकि आसाम से अदरक की आवक लगभग ठप हो चुकी है। हरी सब्जियों के लिए प्रमुख रूप से पंजाब और हिमाचल पर निर्भरता रहती है लेकिन वहां माल खेत में खराब हो गया है। इस समय बेंगलूरू का टमाटर दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ के बाजार में पहुंच रहा है। जहां तक आलू और प्याज की बात है तो आलू उत्तरप्रदेश व जालंधर से आ रहा है और प्याज महाराष्ट्र व इंदौर से। वहां माल और स्थिति सामान्य होने से दाम में तेजी नहीं है।
विज्ञापन


गृहणियां बोली, ऐसी महंगाई नहीं देखी
मेरी उम्र 65 साल हो गई, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि टमाटर 350 रुपये बिकता सुना हो। यह तो हद ही हो गई। क्या करें प्राकृतिक आपदा पर भी तो कोई जोर नहीं किसी का। -अनिता जैन, नयागांव

कभी इतनी मंहगी सब्जी नहीं खरीदी थी। टमाटर का बहुत कम इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अन्य सब्जियां भी अभी हिसाब से खरीद रहे हैं। गलियों और शो-रूम में सब्जी के दाम बहुत ज्यादा अधिक है। इसलिए सब्जी मंडी से लेकर आ रहे हैं, जिससे किफायती दामों में सब्जी मिल जाए।
विज्ञापन

-कविता बंसल, निवासी, सेक्टर-35
बाजार में चल रहे सब्जी के भाव
सब्जी कीमत प्रति किलो
टमाटर 290 से 350 रुपये
अदरक 300 से 375 रुपये
मटर 150 से 200 रुपये
तोरी 80 से 90 रुपये
भिंडी 70 से 80 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें