फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में बीए-बीकॉम एलएलबी की काउंसलिंग 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से बीए-बीकॉम एलएलबी की ओर से पहले वर्ष की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। यूआईएलएस पीयू, चंडीगढ़ परिसर के काउंसलिंग विभाग में ही 17 और 18 जुलाई को इसका आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार शाम को विभाग की डीन की उपस्थिति में बैठक हुई। पंजाब व हिमाचल प्रदेश में फंसे छात्रों के हालात को देखते हुए काउंसलिंग अगले हफ्ते रखी गई है।
विज्ञापन

पीयू में बीए-बीकॉम एलएलबी की पहली काउंसलिंग बुधवार को आयोजित होनी थी। लेकिन तेज बारिश के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। विभाग की ओर से वीरवार को जारी संशोधित कार्यक्रम में सिर्फ पीयू परिसर के यूआईएलएस विभाग के बीए-बीकॉम एलएलबी को लेकर ही फैसला लिया गया है। लुधियाना और होशियारपुर के केंद्रों को लेकर शुक्रवार तक नोटिस जारी किया जा सकता है। लुधियाना इस बार अपने केंद्र पर ही काउंसलिंग करवाने की तैयारी कर रहा है। वहीं होशियारपुर केंद्र की काउंसलिंग पीयू परिसर में ही होने की संभावना है।


ये रहेगा काउंसलिंग का कार्यक्रम
17 जुलाई को बीए-बीकॉम एलएलबी की सामान्य श्रेणी की रैंक 1-400 तक की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक रैंक 1 से 200, सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर सवा एक बजे तक रैंक 201 से 400 तक की काउंसलिंग की जाएगी। दोपहर ढाई बजे से सवा तीन बजे तक अगर बीए-एलएलबी (ऑनर्स) और बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) की खाली सीटों पर काउंसलिंग करवाई जाएगी। वहीं 18 जुलाई को बीए-बीकॉम एलएलबी की आरक्षित सीटों स्पोर्ट्स, एनआरआई और पीडब्ल्यूडी को छोड़कर अन्य पर काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी। इसमें एससी श्रेणी में सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक रैंक 1 से 200, एसटी में सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक सभी रैंक और बीसी श्रेणी में सुबह साढ़े 9 बजे से सुबह साढ़े 11 बजे तक रैंक 1 से 150 तक की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें