आम आदमी पार्टी ने मुल्लांपुर दाखा से शिअद प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।
आरोप लगाया है कि अयाली आप प्रत्याशी एचएस फुलका के खिलाफ झूठा प्रचार कर न सिर्फ उन्हें बदनाम कर रहे हैं, बल्कि वोटरों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
आप के ह्यूमन राइट सेल के कनवीनर एडवोकेट नवकिरण सिंह ने कहा है कि अयाली का वह आरोप पूरी तरह गलत है जिसमें कहा गया है कि एचएस फुलका नोएडा टोल प्लाजा की उस कंपनी में हिस्सेदार हैं, जिसे 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा चलाते हैं।
शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवकिरण ने नोएडा टोल प्लाजा चलाने वाली नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के शेयरधारकों की सूची पेश की। कहा कि कंपनी की इस सूची में एचएस फुलका का नाम नहीं हैं।